आज का वायरल वीडियो 11 अप्रैल 2026: बंदरों की टोली में दिखी टीम स्प्रिट की भावना, एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए खुद लटककर बनाया पुल

(आज का वायरल वीडियो, Aaj Ka Viral Video) 11 अप्रैल 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो देखने वालों के दिल को छू ले रहा है।

(आज का वायरल वीडियो, Aaj Ka Viral Video) 11 अप्रैल 2026: आपने कई बार इंसानों को अपनी टीम के लिए खुद की कुर्बानी देते हुए देखा होगा, या फिर उनकी कौम को कोई दिक्कत-परेशानी ना हो और उनकी भलाई के लिए वे कई बार खुद को बली का बकरा बना लेते हैं। ऐसी ही टीम स्प्रिट की भावना बंदरों के अंदर भी देखने को मिली। जहां दो बंदर अपने साथियों को एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर भेजने के लिए खुद दोनों पेड़ों की टहनियों को पकड़कर लेट गया। जिससे दोनों पेड़ों के बीच एक पुल बन गया और उन बंदरों के साथी उनके शरीर पर चढ़कर एक से दूसरे पेड़ पर चले गए। उसमें से एक बंदर का साथ देने के लिए दूसरे पेड़ पर पहुंचा एक दूसरा बंदर उसके हाथ को जोर से पकड़े रहा ताकी उसका दोस्त गिर ना पाए। देखते ही देखते इस शानदार प्लानिंग के जरिए बंदरों की पूरी टीम एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर पहुंचने के अपने मिशन को पूरा करती है।

aaj ka viral video 11 april 2026 Monkeys forming a living bridge to help each other cross

एक दूसरे की मदद करते बंदरों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ये भी पढ़ें:

एक दूसरे की मदद करते बंदरों का वीडियो हुआ वायरल

बंदरों के अंदर इस टीम भावना के भावुक पल को नीचे खड़े जंगल घूमने आए कुछ लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बंदरों की पूरी टीम ने एक-दूसरे का सहयोग कर अपने मिशन को पूरा कर लिया।

End of Feed