आज का वायरल वीडियो (08-NOV-2025): बुरी तरह घायल था कुत्ता, खुद से चलकर पहुंचा अस्पताल, CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह Video

आज का वायरल वीडियो (08-NOV-2025) Doggy ka Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: वायरल वीडियो में एक घायल कुत्ते की बेबसी देख लोगों का दिल पसीज गया। यह बेजुबान कुत्ता बुरी तरह घायल होने के बाद भी मदद के लिए वह खुद चलकर अस्पताल पहुंचा। उसे देख ऐसा लगा जैसे उसे अस्पताल के लोगों पर यह भरोसा है कि ये भले लोग उसकी मदद जरूर करेंगे और उसे ठीक कर देंगे।

आज का वायरल वीडियो (08-NOV-2025): कहते हैं कि जानवरों के दिल में भी इंसानों जैसी भावनाएं बसती हैं। दर्द हो तो चीखते हैं। मदद की जरूरत हो तो रास्ता खुद तलाश लेते हैं। लेकिन कभी-कभी उनकी यह बेजुबान अपील इतनी मार्मिक हो जाती है कि इंसान का दिल पसीज जाता है। हाल में ही सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुरी तरह घायल आवारा कुत्ता लंगड़ाते हुए खुद ही पशु चिकित्सालय पहुंच जाता है। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें नम कर दी।

Injured Doggy video

घायल कुत्ते का हुआ अस्पताल में इलाज (X/@gunsnrosesgirl3)

दर्द भरी चाल के साथ अस्पताल पहुंचा कुत्ता

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पशु अस्पताल के गेट पर एक काला आवारा कुत्ता अपनी दर्द भरी चाल के साथ अस्पताल के अंदर दाखिल होता है। कुत्ते के पिछले पैर पर गहरी चोट लगी हुई है; वह धीरे-धीरे लंगड़ाते हुए अस्पताल के अंदर घुसता है। उसकी चाल इतनी दर्दनाक है कि देखने वाले का दिल बैठ जाए। कुत्ता अपने पैरों को घसीटते हुए किसी तरह गेट पार करता है और चुपचाप वेटिंग एरिया में बैठ जाता है, मानो उसे पता हो कि यहीं उसकी मदद की जाएगी।

End of Feed