पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल-कूद और विभिन्न कार्यक्रम स्कूल में कराए जाते हैं। जिससे उनका दिमाग और शरीर हर तरह से फिट रहे। इसे और भी दिलचस्प बनाने के लिए कई बार कुछ प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। हाल में स्कूल में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में से एक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूल में छात्रों के बीच एक दिलचस्प प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें एक छात्र ने अपना ऐसा टैलेंट दिखाया कि उसकी करतब को देख लोग हैरान रह गए।
स्कूल में आयोजित की गई स्लो साइकिल रेस की प्रतियोगिता (Instagram/@tumara.abhay)
स्कूल में आयोजित हुई स्लो साइकिल रेस
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि स्कूल में स्लो साइकिल रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें छात्रों को अपनी साइकिल इतनी धीमी चलानी है कि अंत में सबसे पीछे रहने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। बशर्ते आपके पैर साइकिल के पैडल से नीचे नहीं जाने चाहिए। अगर आपका पैर नीचे हो जाता है तो आप तुरंत उस रेस से बाहर हो जाएंगे।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
सबसे स्लो साइकिल चलाने का था चैलेंज
इस रेस में भाग लेने वाले सभी छात्र अपनी साइकिल को धीमी गति से चला रहे हैं। कुछ लोग तो साइकिल को बेहद ही धीमा करने के लिए ब्रेक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर उनमें से एक छात्र इस रेस को जीतने के लिए साइकिल का ब्रेक मारकर उसे इस तरह रोक देता है कि साइकिल एक जगह ही खड़ी रहती है और वह छात्र अपनी साइकिल के साथ एक इंच भी नहीं हिलता।कलाबाजी दिखा जीत ली रेस
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि छात्र अपनी साइकिल पर कुछ ऐसे बैलेंस बनाए रहता है कि उसके पैर नीचे जमीन पर टच ही नहीं होते और साइकिल भी एक जगह जमी रहती है। वहीं, दूसरे छात्र एक-एक कर अपना बैलेंस खोते जाते हैं और अपनी पैर नीचे रख देते हैं। जिससे उन्हें रेस से बाहर होना पड़ता है। अंत में कलाबाजी दिखा रहे छात्र की जीत होती है और उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।वीडियो देख दंग रहे गए लोग
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tumara.abhay नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये तो हैकर निकला भाई। दूसरे ने लिखा, "लगातार प्रैक्टिस की वजह से ही छात्र ऐसा स्टंट कर पाया।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
