कई लोग अपने फोन को छोड़ नहीं पाते, सोते-जागते, उठते-बैठते, हर वक्त उनके हाथ में फोन दिख जाता है। कई लोग तो ड्राइविंग के वक्त भी फोन यूज करते हैं। वहीं, कुछ लोग ड्राइव करते हुए भी फोन पर बात करते रहते हैं। सड़क सुरक्षा के लिए सरकार लगातार मुहिम चलाते रहती है और लोगों से अपील करती है कि वे ड्राइव करते वक्त कम से कम फोन का इस्तेमाल ना करें। मगर कुछ लोग इन सभी बातों को अनदेखा कर खतरा मोल लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स को सबक सीखाने के लिए एक पुलिस वाले ने जो कुछ भी किया वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मोबाइल फोन पर बात करते शख्स का फोन पुलिस वाले ने छीना (X/@manas_muduli)
ये भी पढ़ें:
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल साइट पर @manas_muduli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि लगभग 30-40% रोड एक्सीडेंट मोबाइल फोन यूज से जुड़े होते हैं। फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
पुलिस वाले ने छीन लिया फोन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। उस शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। तभी उस शख्स के पीछे बाइक पर सवार एक पुलिस वाले की नजर उस पर पड़ जाती है और वह तुरंत अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाकर उसकी बाइक के ठीक बगल में आ जाता है। अगले ही पल वह पुलिस वाला अपना हाथ बढ़ाकर उस बाइक सवार शख्स के हाथों से उसका मोबाइल फोन छीन लेता है। फिर वह अपनी बाइक रोककर उससे पूछता है कि इतना जरूरी किससे बात कर रहे हो? गर्लफ्रेंड है? इस पर वह शख्स बोलता है कि नहीं, वह किसी और से बात कर रहा था और वह पुलिस वाले से अपना मोबाइल वापस करने को कहता है। पुलिस वाला फोन वापस तो कर देता है लेकिन वह जाते-जाते उसे समझा देता है कि बाइक पर फोन का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
