महिला का चश्मा छीनकर स्मार्ट बन रहा था बंदर, थोड़ी देर बाद ही शख्स ने छीन ली सारी खुशियां

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर और एक शख्स के बीच छीना-झपटी का खेल चल रहा है। इस मजेदार वाकये पर लोग एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बंदरों के शरारत भरे वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर पहले तो एक महिला का चश्मा छीनकर खुद को बड़ा स्मार्ट समझ रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक शख्स ने बड़ी ही चतुराई से वह चश्मा बंदर के हाथों से वापस छीन लिया। इस मजेदार वाकये का वीडियो किसी अन्य व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

monkey snatched a womans glasses

बंदर और इंसान के बीच हुई छीना-झपटी (X/@GURDEEPKAHLON_)

End of Feed