गोल रोटी बनाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देख सन्न रह जाएगा आपका दिमाग

गोल रोटी बनाना सबके बस की बात नहीं, रोटी को गोल बनाने के लिए लोगों को न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, लेकिन एक लड़के ने अपने जुगाड़ से इस मुश्किल काम को इतना आसान कर डाला कि इंटरनेट की जनता उसके जुगाड़ की मुरीद हो गई।

बचपन से ही लड़कों की रुचि बाहरी कामों में ज्यादा होती है। खेल-कूद से लेकर घूमना-फिरना या फिर पढ़ाई करना, ये काम वे पूरे शिद्दत से कर लेते हैं। लेकिन जब बारी आती है किचन में खाना बनाने की, तो वे वहां फुस्स हो जाते हैं। खाना बनाने के लिए लड़कों को इतनी जद्दोजहद करनी पड़ती है कि वे इतना तो समझ ही जाते हैं कि ये काम उनके बस की बात नहीं। चावल, सब्जी, और दाल तो फिर भी बना ले जाते हैं, लेकिन जब बारी आती है गोल-गोल रोटी बनाने की, तो यहां उनके पास सरेंडर करने के अलावा कोई ऑप्शन ही नहीं बचता। फिर भी इस नामुमकिन से काम को पूरा करने के लिए एक लड़के ने जुगाड़ का रास्ता अपना लिया। उसने गोल रोटी बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ कर डाला कि देखने वाले दंग रह गए।

gol roti hack

लड़के ने जुगाड़ से बनाई गोल रोटी (X/@Muzammi1231)

End of Feed