छत से नीचे गिरी बच्ची, गली में खड़े युवक ने कुछ यूं बचाई जान, Video देख लोगों ने शख्स को बताया Real Life Hero

एक घर में बालकनी से लटकती बच्ची नीचे गली में गिर पड़ी लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि हादसे के वक्त नीचे गली में एक शख्स टहल रहा था। जैसे ही बच्ची के गिरने की भनक शख्स को लगी, वैसे ही वह अलर्ट मोड में आ गया और उसने तुरंत ही अपनी तत्परता दिखाते हुए उस बच्ची को बचा लिया।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हर रोज वायरल होते हैं। जिन्हें देख लोग हैरान रह जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं तो कुछ किसी के बहादुरी के। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि छत से गिरी एक बच्ची की जान गली में टहल रहे युवक ने बचा ली। युवक की इस बहादुरी और सूझबूझ को देख लोगों ने उसे Real Life Hero का खिताब दे डाला। लोग उसकी इस बहादुरी को सलाम भी कर रहे हैं।

little girl fell from rooftop

छत से नीचे गिरी लड़की (X/@askshivanisahu)

बिल्डिंग से नीचे गिरी बच्ची

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची बिल्डिंग की बालकनी से नीचे देख रही है। अचानक से बच्ची नीचे गली में गिर जाती है। बच्ची को गिरते देख एक औरत चीख पड़ती है। औरत की चीख से गली में टहल रहा शख्स अलर्ट हो जाता है और जैसे ही बच्ची नीचे गिरती है वह तुरंत उसे पकड़ लेता है और बच्ची की जान बचा लेता है। हादसे को देख गली में मौजूद अन्य लोग भी चीखने-चिल्लाने लगते हैं।

End of Feed