बाड़े में गए शख्स पर शेर ने किया हमला, जबड़े से दबोचकर घसीटते हुए ले गया, खौफनाक मंजर देख चीख पड़े लोग

सोशल मीडिया पर एक काफी डरावना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों को जंगली जानवरों के साथ मजाक या लापरवाही करना कितना भारी पड़ सकता है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देख लोगों की चीख निकल गई।

जंगली जानवरों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें कई वीडियो हैरान कर देने वाले होते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेर के बाड़े में घुसे एक शख्स पर शेर हमला कर देता है और उसे अपने जबड़े से दबोचकर घसीटते हुए काफी दूर तक ले जाता है।

Lion attacked a man

शेर ने किया शख्स पर हमला (X/@GURDEEPKAHLON_)

शेर ने शख्स पर किया हमला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शेर के बाड़े में चला जाता है। देखने से वह वहां का केयरटेकर ही लग रहा है। शेर अपने बाड़े में टहल ही रहा होता है लेकिन अचानक से शेर को पता नहीं क्या होता है, वह शख्स को दौड़ा लेता है। शख्स भागते हुए बाड़े से निकलने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले शेर उसे दबोच लेता है और उसे घसीटते हुए बाड़े के अंदर दूर तक ले जाता है। बाड़े के बाहर खड़े लोग यह खौफनाक मंजर देखकर चीखने लगते हैं।

End of Feed