इस दुनिया में प्रकृति से बेहतर फिल्म कोई नहीं दिखा सकता। प्रकृति हम इंसानों को आए दिन ऐसे-ऐसे नजारे दिखाती है, जिन्हें देख लोगों को बहुत हैरानी होती है। प्रकृति के कई नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें देखकर मन शांत हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जिसमें जंगल का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो लोगों का दिल जीत रहा है।
पेड़ पर बैठा तेंदुआ (X/@Arteymas_)
वीडियो में दिखा प्रकृति का जादू
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Arteymas_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने देखा और 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा केन्या के मसाई मारा का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर डूबते सूरज को एक टक देख रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
एक ही फ्रेम में तेंदुआ और सनसेट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ शांति से पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठा है। उसके सामने आसमान में सूरज धीरे-धीरे ढल रहा है और चारों तरफ सुनहरी रोशनी फैल रही है। तेंदुए को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह डूबते सूरज को देख किसी गहरी सोच में डूबा हुआ है। यह नजारा इतना सुंदर है कि इसे देखने वाला भी कुछ देर के लिए इस नजारे के साथ खो जाता है। इस नजारे में जंगल, पेड़, हरियाली और डूबते सूरज को एक फ्रेम में देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई एनिमेटेड फिल्म का सीन हो।
अद्भुत नजारे को देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
बता दें कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने में बहुत माहिर होता है। वह अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है ताकि कोई दूसरा शिकारी जानवर उसके शिकार को छीन ना ले। वहीं मसाई मारा अपनी खूबसूरत वाइल्डलाइफ और शानदार सनसेट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने इसे प्रकृति का सबसे सुंदर पल बताया तो कुछ ने इसे जादुई नजारे जैसा बताया। एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा लगता है जैसे तेंदुआ भी इंसानों की तरह सुकून के पल जी रहा हो।" दूसरे ने लिखा, "जिंदगी का असली मतलब सुकून और शांति ही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
