बाइक चोरी से बचाने के लिए जुगाड़ लगाकर बनाया था फुलप्रूफ सेफ्टी लॉक, चोर ने एक झटके में निकाल दी सारी तिकड़मबाजी

बाइक चोरी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के तमाम चाक-चौबंद के बावजूद भी चोर उसकी बाइक को एक झटके में लेकर भाग जाता है।

कुछ लोग अपने आप को हद से ज्यादा स्मार्ट समझते हैं। उन्हें हर एक चीज में अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करना होता है। ऐसे ही खुद को तेज दिमाग का समझने वाले एक शख्स का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए बाइक को लॉक करने के बावजूद भी अपने दिमागी खुराफात से एक नए तरह का लॉक सिस्टम अपने बाइक के हैंडल में फिट कर देता है। लेकिन उसकी सारी चालाकी तब फेल हो जाती है, जब चोर उसकी बाइक को चंद सेकेंड में ही उड़ा ले जाता है।

Bike Theft

बाइक चोरी करता चोर (Instagram/@log.kya.kahenge)

बाइक के लिए बनाया फुलप्रूफ सेफ्टी

जुगाड़ के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए उसके हैंडल और क्लच को एक साथ कर उसमें एक रिंग फंसाता है और फिर वह उसमें ताला मार देता है। शख्स को लगता है कि शायद उसके इस जुगाड़ से बाइक अब पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन उसकी ये सोच तब गलत साबित होती है जब चोर आता है और एक झटके में उसकी सारी तिकड़मबाजी को लात मारकर उसकी बाइक चुरा ले जाता है।

End of Feed