घर से 520 मिल दूर मिला 5 साल पहले खोया कुत्ता, माइक्रोचीप की मदद से फिर से पूरा हुआ परिवार

वो कहते हैं न कि हमें उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। खोए हुए कुत्ते की यह कहानी हमें यहीं बताती है कि कौन जानता है कि कब कोई चमत्कार हो जाए।

कभी-कभी जीवन में ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमें चमत्कार पर विश्वास दिलाती हैं। ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी हम सबके सामने है, जहां एक खोया डॉगी 5 साल बाद फिर से उसके मालिकों को मिल गया। यह कहानी है मिसिसिपी के एक छोटे से कुत्ते की, जो पांच साल पहले घर से गायब हो गया था और अब फ्लोरिडा में 520 मील दूर अपने मालिकों को फिर से मिला।

5 साल बाद मिला कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)

5 साल बाद मिला कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) (AI)

घर से गायब हुआ कुत्ता

कुत्ते के मालिक क्रिस्टी टेलर और जोश क्रेग मिसिसिपी के लुसेडेल शहर में रहते हैं। उनका प्यारा कुत्ता पेनी चिहुआहुआ और डचशुंड नस्ल का मिक्सब्रीड है। पेनी उनके लिए उनके परिवार के सदस्य की तरह ही था। लगभग पांच साल पहले, एक दिन अचानक पेनी घर से गायब हो गया। मालिकों ने चारों तरफ ढूंढा, पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वे बहुत दुखी हुए। उन्हें लगा कि शायद पेनी हमेशा के लिए खो गया।

End of Feed