कुत्तों से घिरा बच्चा, भागने का नहीं मिला मौका तो लड़ने की ठानी, बहादुरी देख पलक झपकते गायब हो गए कुत्ते

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चे को कुत्तों के एक झुंड ने मिलकर घेर लिया लेकिन वह उस वक्त हिम्मत से काम लेता है और उन कुत्तों से लड़ने लगता है।

हम सबकी जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल भी आते हैं जब डर के सामने हिम्मत ही एकमात्र रास्ता बचता है। ऐसी ही एक घटना एक नन्हें बच्चे के साथ घटी जिसे गली के कुत्तों ने मिलकर घेर लिया। कुत्तों के सामने बच्चे को जब भागने का मौका नहीं मिला तब उसने उन कुत्तों से लड़ने की ठानी और हिम्मत करके उनसे लड़ने लगा। बच्चे की इस बहादुरी के सामने गली के कुत्ते कहां टिकने वाले थे? उन्होंने भी हार मान ली और वहां से दुम दबाकर भाग गए।

End of Feed