VIDEO: दर्द को हराकर जीत रहे जिंदगी की जंग!26 सालों से गुब्बारा बेच रहे 70 साल के बुजुर्ग, हिम्मत देख छलक जाएंगे आंसू

Viral Video: कोलकाता की सड़कों पर रंग-बिरंगे गुब्बारे बेचते 70 वर्षीय बुजुर्ग की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लकवे के अटैक, गर्दन के टेढ़ेपन और पैरों की गंभीर बीमारी के बावजूद वे अपने 5 सदस्यों वाले परिवार का पेट पालने के लिए रोज 8 किलोमीटर पैदल चलते हैं और घंटों खड़े रहकर महज 150 रुपए कमाते हैं।

Viral Video: कहते हैं कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, अगर इंसान में हिम्मत और जिम्मेदारी का अहसास हो, तो वह हर दर्द को भूलकर आगे बढ़ता रहता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कोलकाता की सड़कों से सामने आई एक ऐसी ही कहानी आंखों में आंसू ला रही है और हिम्मत की नई मिसाल पेश कर रही है। यह कहानी है 70 साल के वृद्ध समीर काका की, जो इस उम्र और कई शारीरिक बीमारियों के बावजूद अपने परिवार का पेट पालने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। जिसने भी इस बुजुर्ग की कहानी सुनी वो भावुक हो गया।

End of Feed