70 साल की दादी का अनोखा स्वैग, डेडलिफ्ट कर उठाया 103kg वजन, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने डेडलिफ्ट कर 103 किलो का वजन उठाया। दादी का अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यूजर्स को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में 70 साल की दादी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस उम्र में दादी ने खतरनाक अंदाज में डेडलिफ्ट कर 103 किलो का भारी वजन उठाया है। आलम ये है कि दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed