3 साल की बच्ची ने घूम डाले दुनिया के सभी डिज्नी पार्क, नाम Guinness Worlds Records में हुआ दर्ज

3 साल की एक बच्ची ने दुनिया के सभी डिज्नी थीम पार्क घूमकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस अनोखे रिकॉर्ड को देखते हुए बच्ची का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।

जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और कार्टून की दुनिया में खोए रहते हैं, उस उम्र में अमेरिका की एक बच्ची ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महज 3 साल की उम्र में बूट्सी डैरिंगटन ने दुनिया के सभी डिज्नी थीम पार्क घूम लिए और उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस अनोखे रिकॉर्ड को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि रिकॉर्ड बनाते वक्त उस बच्ची बूट्सी की उम्र सिर्फ 3 साल और 139 दिन थी।

3 year old girl visits all disney parks guinness world records

3 साल की बच्ची ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

11 महीने की उम्र में शुरू हुआ सफर

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के मुताबिक, बूट्सी का यह खास सफर मार्च 2024 में शुरू हुआ था। उस समय वह सिर्फ 11 महीने की थीं। उनकी पहली मंजिल जापान का टोक्यो डिज़्नीसी (Tokyo DisneySea) था। इसके बाद परिवार ने अलग-अलग देशों और महाद्वीपों की यात्रा की। बूट्सी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा स्थित डिज्नी पार्कों का दौरा किया। इसके बाद उनका सफर यूरोप पहुंचा और आखिर में फ्रांस के डिज्नीलैंड पेरिस (Disneyland Paris) में जाकर पूरा हुआ। इस तरह बूट्सी ने दुनिया के सभी 12 डिज्नी पार्क घूमने का रिकॉर्ड बनाया।

End of Feed