3 साल की बच्ची अपनी बैटिंग स्किल से लोगों के छुड़ा रही छक्के, Video हुआ वायरल

अपने हुनर को पेश करने की सबसे अच्छी जगह सोशल मीडिया है। जहां लोगों को एक से बढञकर एक टैलेंट देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसी ही टैलेंटेड बच्ची का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची काफी शानदार बैटिंग करते दिख रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्ही बच्ची का बैटिंग करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महज 3 साल की यह बच्ची इतनी शानदार बैटिंग कर रही है कि देखने वाले हैरान रह जा रहे हैं। वह एक के बाद एक हर गेंद पर बेहतरीन शॉट लगा रही है। कभी कवर ड्राइव, कभी स्ट्रेट ड्राइव, तो कभी पुल शॉट। उसकी टाइमिंग और बैलेंस इतना परफेक्ट है कि वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उसे प्यार से 'जूनियर विराट कोहली' तक कह रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि इतनी छोटी उम्र में कोई इतनी अच्छी क्रिकेट खेल सकता है।

End of Feed