गुफा के अंदर बसी थी दूसरी दुनिया! 2000 साल बाद सामने आया ये बड़ा सच, वैज्ञानिकों के उड़े होश

सऊदी अरब की एक गुफा में वैज्ञानिकों को 2000 साल पुराने ममीकृत चीते मिले हैं। इससे पता चला कि चीते पहले रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए गुफाओं में रहते थे और कई पीढ़ियों तक वहीं बसे रहे। डीएनए जांच से उनके इतिहास और भविष्य में चीतों को फिर से बसाने की नई उम्मीद जगी है।

सऊदी अरब की एक गुफा में वैज्ञानिकों को ऐसी खोज मिली है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां प्राकृतिक रूप से ममीकृत चीते पाए गए हैं, जो करीब 2,000 साल पुराने हैं। इस खोज से यह साफ हो गया है कि चीते पहले सिर्फ खुले मैदानों में नहीं रहते थे, बल्कि रेगिस्तान की तेज़ गर्मी से बचने के लिए गुफाओं को अपना स्थायी घर बनाते थे। यह खोज साल 2022 में हुई थी। सऊदी अरब के राष्ट्रीय वन्यजीव केंद्र के साथ काम कर रहे वैज्ञानिक चमगादड़ों, कीड़ों और दूसरी जैव विविधता का अध्ययन करने के लिए गुफाओं का सर्वे कर रहे थे।

mummified cheetahs cave

गुफा के अंदर बसी थी दूसरी दुनिया! 2000 साल बाद सामने आया ये बड़ा सच (फोटो: एआई)

End of Feed