Video: ग्लेशियर की गहरी दरार में फंसी थी जान, बहादुर टीम ने ऐसे किया भालू के बच्चे का रेस्क्यू, मां ने सिर झुकाकर कहा थैंक्यू

16500 फीट ऊंचे ग्लेशियर की दरार में फंसे हिमालयन ब्राउन बियर के बच्चे का बहादुर रेस्क्यू वायरल हुआ। बचाव के बाद मां अपने बच्चे को साथ ले गई।

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक छोटे से हिमालयन ब्राउन बियर को बेहद मुश्किल हालात में बचाते हुए देखा जा सकता है। भालू का बच्चा करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर एक ग्लेशियर की गहरी दरार में फंस गया था। जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।

16500 feet glacier bear cub rescue viral video

भालू के बच्चे का रेस्क्यू करते लोग (Instagram/@safar_he_manzil_hai)

16500 फीट पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था भालू का बच्चा

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @safar_he_manzil_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो में रेस्क्यू कार्य दिखाया गया है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, बच्चे को बाहर निकालना काफी चैलंजिंग था, लेकिन उससे भी बड़ा खतरा उसकी मां थी, जो अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बहुत अलर्ट थी।

End of Feed