बोलते-बोलते अटकती थी आवाज, फिर भी कैमरा ऑन किया, लड़के का Video देख भावुक हुए लोग

कर्नाटक के 16 साल के नरहरि गुलबानी का वीडियो वायरल है। बोलते समय आवाज अटकने के बावजूद उन्होंने कैमरा बंद नहीं किया और अपनी बात पूरी की। वीडियो देखकर लोग भावुक हुए और हौसला बढ़ाया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसाने या हैरान करने के बजाय सीधे दिल को छू जाते हैं। कर्नाटक के बेलगावी के 16 साल के नरहरि गुलबानी का एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में नरहरि कैमरे के सामने अपनी झिझक का सामना करते हुए दिखाई देता है।

16 year old narhari gulbani emotional vlog viral video

इस लड़के का व्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (X/@anushka18001)

बोलने में लड़के को होती थी झिझक

नरहरि ने अपना व्लॉग शुरू करते हुए कैमरे की तरफ देखकर बताया कि वह अपनी सोशल एंग्जायटी यानी लोगों के बीच जाने और उनसे बात करने में होने वाली झिझक को दूर करने की कोशिश कर रहा है। वह यह भी बताता है कि वह इस बात की चिंता कम करना चाहता है कि दूसरे लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे।

End of Feed