फन फैलाकर हमला करता रहा 14 फीट लंबा कोबरा सांप, शख्स ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू, Video देख थम जाएंगी सांसें

हाल में एक कोबरा सांप के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों की सांसें थम गईं। वीडियो में दिख रहा सांप 14 फीट लंबा बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। यह वीडियो नेपाल के रौतहट जिले का बताया जा रहा है, जहां एक विशालकाय किंग कोबरा आबादी के बीच नजर आया। वीडियो (Video) में दिख रहा है कि करीब 12 से 14 फीट लंबा किंग कोबरा इलाके में घूम रहा है। इतने बड़े और जहरीले सांप को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे दूर खड़े हो गए और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। कुछ ही समय में मशहूर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट दीपक नेपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ एक बेहद ही खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन।

king cobra rescue viral video

विशालकाय सांप का रेस्क्यू करते हुए शख्स (X/@KumaonJagran)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सांप रेस्क्यू टीम पर करता रहा हमला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा बार-बार फन फैलाकर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन दीपक नेपाल और उनकी टीम पूरी सावधानी के साथ काम करती रही। धीरे-धीरे वे सांप को काबू में कर लेते हैं और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लेते हैं। इस दौरान स्नेक कैचर की हिम्मत देख हर कोई दंग रह गया। सांप के रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक माहौल में वापस जा सके। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग दीपक नेपाल और उनकी टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed