11 साल के मुकुंद का लैम्बॉर्गिनी कार में बैठने का सपना हुआ पूरा, मुस्कुराते फोटो ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल

महाराष्ट्र के जलगांव के 11 साल के मुकुंद, जो बोन कैंसर (Lamborghini ride for boy) का इलाज करा रहे हैं। उनकी एक खास इच्छा लैम्बॉर्गिनी में बैठने की थी। एक निजी फाउंडेशन और लैम्बॉर्गिनी टीम की मदद से यह सपना पूरा हुआ। अस्पताल पहुंची लैम्बॉर्गिनी में सैर और शोरूम विजिट ने मुकुंद को जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन दिया।

महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला 11 साल का मुकुंद इन दिनों मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज करवा रहा है। मुकुंद को मेटास्टेटिक बोन कैंसर है और वह लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से लड़ रहा है। इलाज के दौरान उसके मन में एक छोटी-सी लेकिन खास इच्छा थी। उसने कहा कि वह किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहता है और लैम्बॉर्गिनी कार में बैठना चाहता है। मुकुंद की यह बात सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन उसके लिए यह सपना जैसा था। उसकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए कई लोग आगे आए।

Lamborghini ride for boy

कैंसर से जूझ रहे 11 साल के मुकुंद का लैम्बॉर्गिनी कार में बैठने का सपना हुआ पूरा (फोटो:X/@ImpacctF)

कार में मुकुंद और उसकी मां को बैठाया गया

एक निजी फाउंडेशन से जुड़े अनिरुद्ध करंजेकर ने मुकुंद की कहानी लैम्बॉर्गिनी तक पहुंचाई। अच्छी बात यह रही कि लैम्बॉर्गिनी की टीम ने बहुत प्यार और अपनापन दिखाया। इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्म से कम नहीं था। एक दिन अचानक लैम्बॉर्गिनी कार टाटा मेमोरियल अस्पताल पहुंची। मुकुंद और उसकी मां को उस शानदार कार में बैठाया गया और दोनों को मुंबई शहर में लंबी सैर करवाई गई। इलाज के बीच इस खास सफर ने मुकुंद के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी। इतना ही नहीं, मुकुंद को लैम्बॉर्गिनी शोरूम भी ले जाया गया।

End of Feed