मनाली जा रहे 10वीं कक्षा के बच्चों ने ट्रेन में फैलाया कचरा, Video देख भड़के लोग, लगा दी क्लास

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन कंपार्टमेंट में चारों तरफ कचरा बिखरा पड़ा है। वीडियो को एक शख्स ने शेयर किया और उसने बताया कि ट्रेन में जो इतनी गंदगी दिख रही है, वह मनाली जा रहे 10वीं के छात्रों ने फैलाया है।

भारतीय रेल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हर रोज देखने को मिलते हैं। जहां कोई ट्रेन में तोड़-फोड़ करते तो कोई अश्लीलता फैलाते तो कोई लड़ाई-झगड़ा करते दिख जाता है। हाल में ट्रेन का ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था पर एक सवालिया निशान खड़ा होता है।

ट्रेन में फैला कचरा

ट्रेन में फैला कचरा (X/@WokePandemic)

ट्रेन में फैलाया कचरा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर एक बर्थ कंपार्टमेंट के आस-पास चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वीडियो एक शख्स अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। जहां उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस कंपार्टमेंट में 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स बैठे हुए थे और वे मनाली जा रहे थे। यह सारा कचरा उनका ही फैलैयै हुआ है। जब मैंने उनसे कहा कि जाते वक्त कचरा साफ करके जाना। ये हमारी जिम्मेदारी है। मगर वे छात्र ऐसे ही चले गए उन्होंने कचरे को साफ कर डस्टबीन में डालना जरूरी नहीं समझा और वे छात्र इसे हंसते हुए टाल गए।

End of Feed