Viral Video: जिस अजगर को देखकर निकल जाती चीख, उसे डोरी से बांधकर ले गईं महिलाएं

खेत से मिले 10 फुट लंबे अजगर को महिलाओं ने डोरी से खींचकर बाहर निकाला। वीडियो वायरल हुआ तो लोग महिलाओं के साहस की तारीफ करने लगे।

एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं करीब 10 फुट लंबे विशाल अजगर को डोरी से बांधकर खींचती हुई दिखाई दे रही हैं। अजगर का आकार देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं, लेकिन इन महिलाओं ने बिना घबराए उसे खेत से बाहर निकालने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद लोग महिलाओं के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘आज अजगर सोच रहा होगा कि गलत इंसानों के हाथ आ गया।’

10 feet python dragged by woman rescue viral video

खेत में मिले 10 फुट लंबे अजगर को खींचकर ले जाती महिलाएं (Instagram/@dharmbai_dholpur)

फसल काटते समय मिला विशाल अजगर

बताया जा रहा है कि यह मामला खेत में फसल काटने के दौरान सामने आया। खेत में काम कर रही महिलाओं की नजर अचानक एक विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर की लंबाई करीब 10 फुट बताई जा रही है। आमतौर पर इतने बड़े अजगर को देखकर लोग डरकर दूर भागने लगते हैं। लेकिन यहां महिलाओं ने अलग ही हिम्मत दिखाई। वीडियो में वे अजगर को डोरी से बांधकर उसे खींचते हुए खेत से बाहर ले जाती नजर आ रही हैं। अजगर भी काफी बड़ा और भारी दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से उसे खींचना आसान नहीं था। इसके बावजूद महिलाएं लगातार उसे आगे ले जाती रहीं।

End of Feed