दीपावली पर इजरायली दूतावास ने भारतीयों को अनोखे अंदाज में दी शुभकामनाएं, Video देख आप भी हो जाएंगे गदगद

इजरायल एंबेसी की टीम ने हिंदी में 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं' बोलकर भारतीयों को बधाई दी। इस दौरान हिंदी शब्दों के उच्चारण में हुई मजेदार गलतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत में दिवाली का त्योहार हो और इसकी खुशियां दुनियाभर में न पहुंचें, ऐसा कैसे हो सकता है। रोशनी के इस पर्व पर भारत में इजरायल के दूतावास ने भी खास अंदाज में लोगों को शुभकामनाएं दीं। एंबेसी की टीम ने हिंदी में 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं' बोलकर भारतीयों को बधाई देने की कोशिश की लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया।

Iserali Embassy video on diwali

इजरायली दूतावास के लोगों ने भारतीयों को दी दिवाली की बधाई (Instagram/@israelinindia)

दिवाली पर इजरायल एंबेसी का खास अंदाज

दरअसल, इजरायल एंबेसी ने दिवाली के मौके पर एक रील शेयर की। इसमें एंबेसी की टीम के सदस्य एक-एक करके कैमरे के सामने आते हैं और हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हिंदी के इन शब्दों का सही उच्चारण करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ।

End of Feed