News Ki Pathshala : आतंकी लतीफ का 'चैप्टर' समाप्त, अंतिम 5 मिनट में क्या हुआ?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट जांगलपोरा के एक मस्जिद परिसर में छिपा हुआ था, जहां सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, उसे सरेंडर करने के लिए वीडियो कॉल और कई बार अपील की गई, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में लतीफ भट मारा गया।