News Ki Pathshala: 2035 तक मुसलमानों की आबादी ईसाइयों से ज्यादा..हिंदू आबादी पर क्या रिपोर्ट?

News Ki Pathshala | Hindu Muslim Population India: दुनिया की धार्मिक आबादी को लेकर प्यू रिसर्च सेंटर ने एक बड़ा अनुमान जारी किया है, जिसने भारत में चर्चा छेड़ दी है। इस अध्ययन में साल 2020 से लेकर 2070 तक 201 देशों की आबादी का आकलन किया गया है। इसमें दुनिया की लगभग पूरी आबादी को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मौजूदा जनसांख्यिकीय रुझान आगे भी ऐसे ही चलते रहे तो भारत की धार्मिक संरचना में धीरे-धीरे बदलाव आएगा, लेकिन यह बदलाव उतना बड़ा नहीं होगा, जितना अक्सर दावों में बताया जाता है।