News Ki Pathshala Today Show | सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) ने गुरुवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रेस कॉन्फ़्रेंस (Cockroach Janta Party Press Conference) में कहा कि वो रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस पर और हमलावर हो गई और उसने आरोप लगाया कि 'युवाओं को गुमराह करके देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है.' देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर