News Ki Pathshala | यमुना में मरी हुई मछलियों का सच क्या है, संपूर्ण फैक्ट चेक

छठ पूजा से ठीक पहले दिल्ली में यमुना नदी के अंदर बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया है। सोनिया विहार के पास यमुना में मरी हुई मछलियां तैरती दिखाई दीं। घटना के वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यमुना के प्रदूषण, नदी की सफाई और छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर यमुना में इतनी मछलियों की मौत कैसे हुई?