ChakraView | Sumit Awasthi | जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता के पिता पर हमले के आरोपी और खुद को 'सनातनी योद्धा' बताने वाले स्वघोषित इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। पॉडकास्ट में हमले को लेकर किए गए विवादित दावों और राजनीतिक नेताओं के नाम के दुरुपयोग के बाद पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है।