Badshah ने उड़ाया था Honey Singh की बीमारी का मजाक? यो यो का अब फूटा गुस्सा

Poonam Shukla

Updated Dec 27, 2024, 20:35 IST

हनी सिंह और और बादशाह इन दिनों अपनी जुबानी जंग के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले बादशाह ने लड़ाई खत्म करने को लेकर बातें कही थी। अब हनी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है साथ ही बीमारी को लेकर मजाक बनाने पर नाराजगी भी जाहिर की है। इस दौरान हनी सिंह ने कहा-"लोग हमेशा मुझसे पूछते हैं कि बादशाह के साथ मेरे विवाद क्या था। लड़ाई दो लोगों के बीच तब होता है जब दोनों इसमें शामिल होते हैं, लेकिन 10 साल तक वो इंसान मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा और मैंने कभी जवाब नहीं दिया।"