Vyah Karwado Ji Song Out: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की नई कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' का पहला गाना 'व्याह करवादो जी' रिलीज हो गया है। इस गाने को मीका सिंह और असीस कौर ने मिलकर गाया है। इस गाने में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर का डांस काफी एनर्जेटिक लग रहा है। दोनों के डांस मूव्स ने फ्लोर हिलाकर रख दिया है। यह 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यहां देखिए गाने का वीडियो...