Tujhko Song: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की नई फिल्म कॉकटेल 2 का रोमांटिक गाना तुझको रिलीज हो चुकी है। कॉकटेल 2 का ये रोमांटिक गाना समर सीजन्स के मुताबिक एकदम परफेक्ट है, जिसमें शाहिद कपूर अपनी हीरोइन रश्मिका मंदाना में डूबे दिखाई दे रहे हैं। कॉकटेल 2 एक हटकर रोमांटिक ड्रामा होने वाली है, जिसमें खूब सारा कन्फ्यूजन होगा। इसके नए गाने तुझको में भी दर्शकों को रश्मिका-शाहिद के बीच ये कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा, जो दिल जीत लेगा। आपको फिल्म कॉकटेल 2 का नया गाना तुझको कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।