KBC 17 पर नहीं पहुंची स्मृति मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुछ दिनों पहले ही वर्ल्ड अपने नाम किया, जिसके बाद से ही इन्हें देश में सेलीब्रेट किया जा रहा है। भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी इन दिनों अलग-अलग शोज पर नजर आ रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति 17 के सेट पर भी ये सितारे पहुंचे, जहां इन्होंने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की अहम हिस्सा रहीं स्मृति मंदाना गायब नजर आईं। स्मृति मंदाना इन दिनों शादी टूटने की खबरों के चलते लोगों के बीच बनी हुई हैं। कई लोगों का मानना है कि शादी टूटने की वजह से ही स्मृति मंदाना ने केबीसी 17 का स्पेशल एपिसोड इग्नोर किया है।