Gehra Hua: 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग रणवीर सिंह ने किया रोमांस, धुरंधर का नया गाना रिलीज

Dhurandhar New Song Gehra Hua Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी अहम रोल में है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'गहरा हुआ' रिलीज हो गया है। इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बताते चलें कि फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।