Mangal Lakshmi update: मंगल के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, क्या ईशाना करेगी उसकी मदद?

Mangal Lakshmi: टीवी सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' में एक ट्विस्ट आएगा जब मंगल ईशाना के कॉलेज में लेकचर देने पहुंचेगी। हालांकि इस दौरान बच्चे मंगल को ताने मारेंगे और उसका मजाक भी उड़ाते हैं। ये देख मंगल कम दिलचस्पी वाले स्टूडेंट्स को बाहर भेज देगी। आगे चलकर मंगल एक क्लास में बैठी होगी की तभी उसे कुछ बच्चे अकेले कमरें में बंद कर देंगे। मंगल कमरे से निकलने की कोशिश करती है लेकिन हर कोशिश नाकाम हो जाएगी। वहीं ईशाना उसकी मदद करेगी या नहीं देखना दिलचस्प होगा।