Mangal Lakshmi Spoiler: टीवी धारावाहिक मंगल लक्ष्मी में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक चल रहा है। दर्शकों ने बीते दिनों में देखा कि कैसे अचानक से कुछ गुंडे मंगल के कमरे में घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले से तो जैसे-तैसे मंगल बच गई है लेकिन अब सभी के मन में ये सवाल है कि ये हमला उस पर किसने कराया था? इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस घर पहुंचेगी जो सभी से पूछताछ करेगी। इस दौरान लोगों को शक होगा कि मंगल पर हमले के पीछे सौम्या का हाथ है।