Maa Behen: माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जमाया रंग, नए अवतार में दिखे रवि किशन

Abhay

Updated Feb 3, 2026, 20:42 IST

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'मां बहन' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। Netflix की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब फिल्म 'मां बहन' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ रवि किशन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर में रवि किशन के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रवि किशन की इस फिल्म का टीजर।