Brown Trailer: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की धांसू सीरीज ब्राउन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इन सब के बीच बेव सीरीज ब्राउन का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज ब्राउन का ट्रेलर एक सनसनीखेज मर्डर केस से शुरू होता है, जिसकी जांच की कमान करिश्मा कपूर के किरदार के हाथों में होती है। हालांकि ये मामला जितना दिखता है, उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ है। एक तरफ वह हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश करती हैं, तो दूसरी ओर अपने बीते हुए दर्दनाक अतीत से भी जूझती नजर आती हैं। सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई करिश्मा कपूर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।