Kannappa Official Trailer Release: प्रभास, विष्णु मांचू, मोहनलाल, अक्षय कुमार स्टार फिल्म कंनप्पा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बेसब्री से ट्रेलर देखने के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म में पौराणिक कथा को दिखाया गया है और इसका सेटअप भी कुछ ऐसा ही है। ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार से होती है जो फिल्म में भगवान शिव का किरदार कर रहे हैं। उसके बाद कहानी एक गाँव में आ जाती है जिसे विष्णु और मोहनलाल संभालते हैं। फिल्म का प्लॉट दिलचस्प नजर आ रहा है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में आपको कहानी कुछ-कुछ समझ आजाएगी।