MAA TRAILER: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। काजोल इस ट्रेलर में दमदार रोल में नजर आ रही हैं। इस हॉरर फिल्म में काजोल अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाती हुई नजर आ रही हैं।ट्रेलर में एक मां की कहानी दिखाई गई है जो एक ऐसी जगह पर जाती है जहां अगर कोई कुंवारी लड़की जाती है तो राक्षस उसे ले जाते हैं। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।