Inspector Avinash Season 2 Teaser: सुपर कॉप के अवातर में फिर धमाका करेंगे रणदीप हुड्डा, देखें टीजर

Lalit Kumar

Updated Apr 27, 2026, 13:34 IST

Inspector Avinash Season 2 Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' को लोगों ने काफी पसंद किया था। पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का टीजर जारी कर बड़ी घोषणा कर दी है। रणदीप हुड्डा एक बार फिर सुपर कॉप के अवतार में फैन्स को एंटरटेनमेंट करते नजर आएंगे। इस टीजर को देखकर यह समझ आया ही रणदीप हुड्डा एक नए मिशन पर हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस सीरीज की रिलीज डेट जारी नहीं की है। यहां देखिए वीडियो...