Handsome Hero Song: खेसारी लाल यादव और अमीषा के गाने के उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Handsome Hero Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाने-जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हैंडसम हीरो' यूट्यूब की दुनिया में कमाल कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अमीषा नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ ब्यूटी पांडे ने गाया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...