Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन के साथ जल्द ही है जवानी तो इश्क होना है लेकर आएंगे, जिसमें वो मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 22 मई को रिलीज होने वाली है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन दो-दो लड़कियों के बीच में फंसे नजर आएंगे, जिस कारण उनकी जिंदगी में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिलेगी। वरुण धवन को दर्शक ऐसे रोल्स में पसंद करते हैं और उन्हें नए दौर का गोविंदा बुलाते हैं। वरुण के डाई-हार्ट फैंस के लिए है जवानी तो इश्क होना है काफी पसंद आएगी क्योंकि इसका फर्स्ट लुक परफेक्ट डेविड धवन वाइव दे रहा है।