Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Song Wow: वरुण धवन का डांस कॉपी करेंगे फैंस

Rahul Sharma

Updated Apr 24, 2026, 13:23 IST

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Song Wow: अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग मूवी है जवानी तो इश्क होना है का नया गाना वॉव मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसे दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। है जवानी तो इश्क होना के इस गाने पर वरुण धवन धमाकेदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लोग कॉपी करेंगे। डायरेक्टर डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है एक परफेक्ट समर रिलीज लग रही है, जिसमें कॉमेडी का जोरदार तड़का लगाया गया है। फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगी।