एकदम फिट होकर घर लौटें गोविंदा, फैंस ने ली राहत की सांस

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फैंस आज सुबह-सुबह सदमें में आ गए थे, जब पता चला कि एक्टर बीमार हैं। आज सुबह से ही लोग गोविंदा की सेहत को लेकर चिंता दिखा रहे हैं। लेकिन राहत की खबर सामने आ गए हैं, एक्टर बिल्कुल ठिक हो गए हैं। गोविंदा एकदम फिट होकर लौट आए हैं। उन्होंने हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए मीडिया से बात की। गोविंदा ने बताया कि उन्हें चक्कर आ गए थे। अब उनकी सेहत बिल्कुल ठिक हैं और कोई परेशानी की बात नहीं है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited