‘पहले तेरे मम्मी-पापा फिर पक्का हम’, यूजर ने किया तलाक का कमेंट तो सोनाक्षी सिन्हा ने दिया करारा जवाब

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से चर्चा का विषय बन गई है। एक्ट्रेस को अक्सर शादी को लेकर ट्रोल किया जाता है। हाल ही में एक यूजर ने एक्ट्रेस के तलाक को लेकर कमेंट कर दिया, जिसे लेकर सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह गुस्सा हो गई और एक्ट्रेस ने इस शख्स को करारा जवाब दे दिया। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखने के बाद ये यूजर ने गलत कमेंट कर दिया। इस शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- ‘तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा’। इसपर सोनाक्षी ने यूजर को दो करारा जवाब दिया और लिखा कि, ‘पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे और फिर हम प्रॉमिस’। अब एक्ट्रेस का ये कमेंट जमकर वायरल हो रहा है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited