Ek Chatur Naar Official Trailer: चतुर नार बनकर बड़ी बाजी खेलने जा रही है दिव्या खोसला, मस्त है ट्रेलर

दिव्या कुमार खोसला की अपकमिंग मूवी चतुर नार का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी बेहद मजेदार है। फिल्म में दिव्या एक गरीब लड़की का किरदार कर रही है जो पैसे कमाने के लिए तरह-तरह की जॉब करती है। फिर एक दिन दिव्या के हाथ में किसी बड़े आदमी का गहरा राज आ जाता है जिसके बाद वह उससे 2 करोड़ की फिरौती मांगती है। इसी के साथ फिल्म मजेदार मोड़ लेती है। 'चतुर नार' में दिव्या कए साथ नील नितिन मुकेश, छाया कदम, सुशांत सिंह जैसे स्टार्स हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।