Drishyam 3 Teaser: तीन गुना सस्पेंस से भरा है मोहनलाल की फिल्म का टीजर, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Apr 29, 2026, 17:54 IST

Drishyam 3 Teaser: साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का टीजर मेकर्स ने 29 अप्रैल के दिन रिलीज कर दिया है। इस मूवी को मेकर्स मोहनलाल के जन्मदिन यानी 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में पेश करेंगे। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले मेकर्स ने इसका ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जो दर्शकों के लिए रोमांचक कहानी लेकर आया है। 'दृश्यम 3' का टीजर 1 मिनट 50 सेकंड का है, जो काफी शानदार लग रहा है। इस टीजर में मोहनलाल द्वारा निभाया गया किरदार जॉर्जकुट्टी एक चर्च के अंदर प्रार्थना करते हुए नजर आता है। लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। इस मूवी में मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगी।