Do You Wanna Partner Trailer: तमन्ना भाटिया और डायना पेन्टी की अपकमिंग सीरीज "डू यू वाना पार्टनर" का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में तमन्ना और डायना अपना बियर का बिजनेस शुरू करने जा रही है। इस बिजनेस के लिए उन्हें पैसे और पार्टनर दोनों की जरूरत है। जैसे-जैसे वह अपना काम शुरू करती हैं, उनके रास्ते में अड़चने आनी शुरू हो जाती है। ट्रेलर मजेदार है जिसमें आपको दो हसीनाओं के अलावा मजबूत स्टार्स की टीम नजर आने वाली है। जिसमें है श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, सूफी मोटीवाला, नकुल मेहता। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। यहां देखें ट्रेलर