दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। वही इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजवाया है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दीपिका को वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया है। खास बात ये है कि दीपिका इस उपलब्धि को पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं। इस लिस्ट में उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, राशेल मैकऐड्म्स और रामी मालेक जैसे बड़े नाम भी हैं।